Type Here to Get Search Results !

वर्डपैड क्या है? Wordpad Kya Hai? जानिए सरल भाषा हिंदी में?

आइये जानते है वर्डपैड क्या होता है? What is wordpad in hindi?

फ्रेंड्स हमलोग कंप्यूटर का इस्तेमाल करें और कोई डॉक्यूमेंट बनाने की जरुरत ना पड़े या कुछ टाइप करने की जरुरत ना पड़े ऐसा तो हो ही नहीं सकता है क्योंकि हम में से जो भी लोग चाहे किसी भी फिल्ड में कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हो, हमलोगों को कई बार डॉक्यूमेंटेशन से सम्बंधित कार्यों को भी करने की जरूरत पड़ती है जिसके लिए एक "Word Processor Program" की जरुरत पड़ती है और जब वर्ड प्रोसेसर प्रोग्राम की बात आती है तब सबसे पहले नाम आता है "Wordpad" का, जो एक बेसिक और साधारण वर्ड प्रोसेसर है जिसका इस्तेमाल शायद वर्ड प्रोसेसर प्रोग्राम को सिखने के लिए तो सबसे पहले ही किया जाता है। पर क्या आपको पता है की वर्डपैड क्या है, इसके क्या उपयोग है, इसकी क्या विशेषताएं है, इत्यादि, अगर ऐसे ही सवालों का जबाब ढूंढते हुए यहाँ तक आये है तो आप सही जगह है क्योंकि आज हमलोग इस आर्टिकल में वर्डपैड के बारे में ही चर्चा करने जा रहें है इसलिए आपसे आग्रह है की पूरी आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें....

वर्डपैड क्या है? Wordpad kya hai?
What is wordpad in hindi?

Wordpad माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा बनाया गया एक Basic Word Processor प्रोग्राम है। जो MS Windows Operating System के साथ ही Inbuilt आते है।
यह एक साधारण Word Processor है जिसका उपयोग साधारण Note लिखने के लिए या Document बनाने के लिए किया जाता है। यह Notepad से कुछ ज्यादा एडवांस तो जरूर होता है पर MS Word से बहुत ही कम इसकी खासियत होती है क्योंकि इसमें MS Word की तरह बहुत सारे Formatting Tool तथा Function उपलब्ध नहीं होते है।

इसमें कुछ ही Basic Formatting Tool रहता है जिसकी सहायता से किसी डॉक्यूमेंट या नोट्स में Formatting किया जा सकता है।
हालाँकि इसमें Notepad से ज्यादा Function तथा Formatting Tool रहते है। Wordpad में बनायीं जा रही डॉक्यूमेंट में हम Bullet Mark लगा सकते है, कोई Object या Picture Insert कर सकते है, Font Color तथा Background का Colour चेंज कर सकते है, Alignment Adjust कर सकते है, Date Time Insert कर सकते है, इसके अलावा और भी थोड़ी बहुत Formatting Option मोजूद होते है।

यह Microsoft Windows 95 के बाद सभी Version में Inbuilt आते है इसको हमें अलग से इनस्टॉल करने की जरुरत नहीं पड़ती है।

वर्डपैड के उपयोग? Uses of Wordpad in hindi?

वर्डपैड के उपयोग की बात करें तो इसका उपयोग मुख्य रूप से कोई Notes बनाने के लिए या कोई साधारण Document, Letter इत्यादि बनाने में किया जाता है।

वर्डपैड विंडो के एलिमेंट? Element of wordpad window in hindi?
Element of wordpad window?

Title Bar: टाइटल बार पूरी वर्डपैड विंडो के सबसे ऊपर होता है, जिसमे Open की गयी File का नाम Show होता है। जब तक कोई फाइल को किसी नाम से Save नहीं किया जाता है तब तक इसका नाम Document रहता है।

Quick Access Toolbar: इसमें Save, Undo, Redo जैसी कमांड बटन होता है जिसकी मदद से कोई कमांड Quickly Run कराया जाता है। 

Tab Bar: टैब बार के प्रत्येक टैब अलग-अलग टूल रिबन में उपलब्ध करता है। इसे Ribbon Tab Bar भी कहा जाता है।
Ribbon: इसमें अलग-अलग टैब के सभी कमांड ग्रुप वाइज व्यवस्थित होते है।

Ruler: यह एक स्केल होता है जिसका उपयोग डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट एरिया को एक सही माप के साथ एडजस्ट करने के लिए तथा Tab Setting इत्यादि करने के लिए किया जाता है।

Program Window Control: इसमें Minimize, Maximize तथा Close बटन होता है जिसकी मदद से Wordpad विंडो को छोटा, बड़ा या क्लोज किया जाता है।

Scroll Bar: यह Wordpad Window की Side में Slider की तरह रहता है जिसकी मदद से किसी बड़ी डॉक्यूमेंट को Scroll करके ऊपर-नीचे, लेफ्ट-राईट किया जाता है।

Insertion Point: यह वर्किंग एरिया पर Blink करता हुआ एक छोटी लाइन के समान दिखाई देता है जो यह बताता है कि अगली Text की छपाई कहाँ होगी। इसे Cursor भी कहा जाता है।

Status Bar: यहाँ डॉक्यूमेंट पर Mouse Pointer की स्थिति को दर्शाता है। इसी के Right Side में Zoom Level Control होता है जिसकी सहायता से डॉक्यूमेंट को Zoom In-Zoom Out किया जाता है।

वर्डपैड का Executable File Name क्या होता है?

Wordpad की Executable File Name "wordpad.exe" होता है।

वर्डपैड का Extension क्या होता है?

Wordpad में बनायी गई File का Extension By Default ".rtf" होता है।

वर्डपैड की विशेषताएं? Advantage of wordpad in hindi?

  • यह एक Light Wait Program है जिस कारण यह Low-End PC पर भी बड़े ही आसानी से रन हो जाता है।
  • यह Operating System के साथ ही इनबिल्ट आते है जिस कारण इसे अलग से इनस्टॉल करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
  • इसमें डॉक्यूमेंट बनाने पर कोई Picture, Paint Drawing, Date & Time तथा Object भी Insert किया जा सकता है।
  • इसमें Font Formatting, Paragraph Alignment Setting, Bullet Marking, Line Spacing जैसे डॉक्यूमेंट फोर्मेटिंग की भी सुविधा मिलती है।
  • यह Beginner के लिए एक आसान वर्ड प्रोसेसर है जिसको सिखने के बाद MS Word जैसे वर्ड प्रोसेसर पर भी कार्य कार्य करने में आसानी होती है।

वर्डपैड को ओपन कैसे करें? How to open wordpad in hindi?

कंप्यूटर में किसी भी प्रोग्राम को ओपन करने के कई तरीके है जिनमे से तीन मुख्य तरीके को यहाँ बताया जा रहा है....
First Method:-
  • All Programme में जाएँ....
  • फिर Accessories में जाएँ....
  • यहाँ Wordpad पर क्लिक करें....उसके बाद Wordpad ओपन हो जायेगा।
Second Method:-
  • कीबोर्ड पर Window + R बटन दबाकर Run Command Box ओपन करें....
  • यहाँ टाइप करें Wordpad या Wordpad. exe फिर OK पर क्लिक करें....उसके बाद Wordpad ओपन हो जायेगा।
Third Method:-
  • Windows Search में जाएँ और टाइप करें Wordpad....
  • उसके बाद आपके सर्च लिस्ट में सबसे ऊपर Wordpad दिखाई देगी, उसपर क्लिक करें....उसके बाद Wordpad ओपन हो जायेगा।
इन्हें भी पढ़ें:→

निष्कर्ष:
फ्रेंड्स हमने इस आर्टिकल में वर्डपैड के ओवरव्यू के बारे में बिलकुल सरल भाषा में समझाने का प्रयास किया है और हमें उम्मीद है की हमारे द्वारा वर्डपैड के बारे में लिखी गयी इस आर्टिकल को पढने के बाद आपको वर्डपैड से सम्बंधित कई सारे प्रश्नों का जबाब मिल गया होगा, फिर भी किसी प्रकार की कोई कंफ्यूजन रह गयी हो तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है। यह आर्टिकल आपको कैसी लगी इसकी प्रतिक्रिया कमेंट के माध्यम से जरूर दें, आपकी फीडबैक हमारे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आपकी फीडबैक ही आपके द्वारा पढ़े जा रहे आर्टिकल की गुणवत्ता में इम्प्रूवमेंट लाता है। साथ ही अगर यदि यह आर्टिकल आपको पसंद आई हो तो अपने फ्रेंड सर्किल में अधिक से अधिक शेयर करें। इसी प्रकार की कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी से सम्बंधित आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए Comtechinhindi.IN से जुड़े रहें....धन्यवाद!
Tags

Post a Comment

5 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad


Comtechinhindi.IN से जुड़े रहने के लिए नीचे दिए गए "JOIN" बटन को दबाकर टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन करें !

telegram join button