Type Here to Get Search Results !

इनपुट डिवाइस क्या है? Input device kya hai? जाने सरल भाषा में?

आइये जानते है इनपुट डिवाइस क्या है और क्या होती है इसकी हमारे कंप्यूटर सिस्टम में भूमिका?

फ्रेंड्स हम में से जो भी लोग कंप्यूटर के बारे में थोड़ी बहुत भी जानकारी रखते होंगे उन्हें अच्छी तरह पता होगा कि कंप्यूटर कई तरह के पार्ट तथा डिवाइस से मिलकर बना होता है उनमें से एक है इनपुट डिवाइस। जब भी हम सब कंप्यूटर सब्जेक्ट में पहली बार कदम रखते है तो सबसे पहले कंप्यूटर के बेसिक ज्ञान के बारे में ही बताया जाता जाता है, जैसे- कंप्यूटर क्या होता है, कंप्यूटर कैसे काम करता है, कंप्यूटर कितने प्रकार के होते है, इनपुट डिवाइस क्या होता है, आउटपुट डिवाइस क्या होता है वगैरह-वगैरह। ऐसे में जो भी लोग पहले से कंप्यूटर सब्जेक्ट की बेसिक जानकारी भी लें चुके होंगे उन्हें पता होगा कि इनपुट डिवाइस क्या होता है, परंतु इनके विपरीत जो भी लोग नये-नये इस फील्ड में या इस सब्जेक्ट में कदम रखें होंगे उन्हें शायद इनपुट डिवाइस क्या होता है जैसे प्रश्न भी कंफ्यूजन क्रिएट करता होगा और कंफ्यूजन हो भी क्यों नहीं नए जो है इस फील्ड में, पर कोई बात नहीं है सभी के साथ ऐसा होता है, परंतु आज के बाद आपके साथ ऐसा नहीं होने वाला है क्योंकि आज हमलोग इस आर्टिकल में कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस के बारे में बिल्कुल सरल भाषा में विश्लेषण करने जा रहें है इसलिए आपसे आग्रह है कि पूरी आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें…..
कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस के बारे में जानने से पहले हमलोग जान लेते है कि….

कंप्यूटर में इनपुट आउटपुट क्या होता है?

फ्रेंड्स हम सभी को पता होना चाहिए कि एक कंप्यूटर बेसिकली मुख्य रूप से तीन चरणों में कोई भी परिणाम हमारे सामने परिणाम प्रस्तुत करता है, वो चरण है: Input > Processing > Output.

कंप्यूटर से कोई भी कार्य करवाने के लिए जो भी डेटा या इंस्ट्रक्शन (चाहे वह किसी भी फॉर्म में हो Textual अथवा Graphical) हम कंप्यूटर को देते है वह Input कहलाता है, और हमारे द्वारा दिये गए इनपुट का जो भी परिणाम प्राप्त होता है वह कंप्यूटर का Output कहलाता है, और हमारे द्वारा किसी भी प्रकार का दिये गए इनपुट का आउटपुट प्राप्त होने के बीच मे कंप्यूटर द्वारा एक महत्वपूर्ण क्रिया किया जाता है जिसे Processing कहा जाता है। यही कंप्यूटर का बेसिक इनपुट-आउटपुट कांसेप्ट है, हालांकि इसकी तकनीक बहुत ही ज्यादा काम्प्लेक्स होती है जिसके बारे में हमलोग यहां बात नहीं करेंगे क्योंकि नए लोगों को समझने में कठिनाई होगी।

अब बात आती है कि….

इनपुट डिवाइस क्या होता है?

Input device kya hai?

कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस की बात करें तो इनपुट जिसका मतलब कंप्यूटर को दी जानेवाली इनपुट डेटा से है और डिवाइस जिसका मतलब किसी हार्डवेयर युक्ति से है, ऐसे में इनपुट डिवाइस के बारे में हम इस प्रकार से कह सकते है कि वैसा डिवाइस या युक्ति जिसके माध्यम से कंप्यूटर को कोई डेटा या इंस्ट्रक्शन इनपुट के तौर पर दिया जाता हो उसे इनपुट डिवाइस कहा जाता है। कंप्यूटर के लिए सबसे महत्वपूर्ण और बेसिक इनपुट डिवाइस का उदाहरण है Keyboard और Mouse. इसके अलावे भी और सारे इनपुट डिवाइस होता है जिसका काम अलग-अलग तरह के इनपुट डेटा कंप्यूटर को देना होता है जैसे:- स्कैनर, माइक, कैमरा, ग्राफ़िक पैड, जॉयस्टिक इत्यादि, ये सभी कंप्यूटर का हार्डवेयर पार्ट है जो इनपुट डिवाइस की श्रेणी में आते है।

इनपुट डिवाइस की परिभाषा?

हमारे कंप्यूटर सिस्टम में इस्तेमाल किया जानेवाला वैसा डिवाइस जिसके माध्यम से कंप्यूटर कोई कोई भी डाटा या इंस्ट्रक्शन इनपुट दिया जाता है वह डिवाइस इनपुट डिवाइस कहलाता है।

इनपुट डिवाइस के कार्य?

इनपुट डिवाइस के कार्य की बात करें तो इसका मुख्य काम कंप्यूटर को डेटा इनपुट देना होता है। हम सभी जानते है कि कंप्यूटर कई अलग-अलग तरह के कार्य बहुत ही ज्यादा शुद्धता के साथ करने की क्षमता रखता है, जरूरत होती है केवल उसे इनपुट देने की।

कंप्यूटर के द्वारा करवाई जानेवाली कार्य के अनुसार उसे उसके अनुकूल इनपुट देने होते है और वे इनपुट उसे अलग-अलग तरह के इनपुट डिवाइस के माध्यम से दिया जाता है जैसे:- Keyboard के माध्यम से Textual Data अर्थात Text यानी ABCD12345 इत्यादि के रूप में डेटा इनपुट दिया जाता है, Mice के माध्यम से उसे Sound के रूप में डेटा इनपुट दिया जाता है, Camera के माध्यम से Graphical Data यानी Image के रूप में दिया जाता है, Scanner के माध्यम से कोई भी Physical Things और Hard Copy का Graphical Input दिया जाता है, अलग-अलग तरह के Sensor के माध्यम से अलग-अलग तरह के गतिज अथवा स्थिर डेटा इनपुट दिया जाता है, Joystick के माध्यम से Gaming के दौरान कोई भी Movement कराने के लिए Input Signal दिया जाता है, हवा की गति को मापने के लिए Anemometer नाम की Sensing डिवाइस से इनपुट दिया जाता है।

इनपुट डिवाइस कितने प्रकार के होते है?

वैसे तो इनपुट डिवाइस कई प्रकार के हो सकते है परन्तु यहाँ हमलोग कुछ महत्वपूर्ण इनपुट डिवाइस के बारे में जानेंगे, जैसे:-

Keyboard: कीबोर्ड कंप्यूटर में इस्तेमाल किया जानेवाला सबसे मुख्य और बेसिक इनपुट डिवाइस है जिसके माध्यम से कोई इनपुट लेटर, नंबर और सिंबल के फॉर्म में देते है। इसके माध्यम से इनपुट देने के लिए इसमें बहुत सारे लेटर, नंबर और सिंबल बने हुए Key अर्थात बटन होते है इसलिए इसे Keyboard कहा जाता है।

Mouse: माउस भी एक बेसिक और मुख्य इनपुट डिवाइस है जिसका इस्तेमाल लगभग हर एक कंप्यूटर में होता है, यह एक पॉइंटिंग डिवाइस है जो यूजर्स को स्क्रीन पर पॉइंटर को मूव करने और आइटम को सेलेक्ट करने की सुविधा देता है।

Touchpad: टचपैड एक फ्लैट सरफेस होता है जिसका इस्तेमाल लैपटॉप, मोबाइल फ़ोन, टेबलेट में किया जाता है, जिस पर यूजर्स अपने उंघलियों को टच करके कर्सर को स्क्रीन पर कंट्रोल कर सकते हैं और ऑनस्क्रीन कीबोर्ड के माध्यम से कोई इनपुट या कमांड इनपुट दे सकता है।

Joystick: जॉयस्टिक गेमिंग में इस्तेमाल किया जानेवाला डिवाइस है जिसका इस्तेमाल वीडियो गेम में टारगेट को मूवमेंट और कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। इसमें कण्ट्रोल लीवर लगे होते है जिसको Up, Down, Left, Right करके कण्ट्रोल किया जाता है।

Scanner: स्कैनर एक वैसा डिवाइस है जो पेपर से टेक्स्ट और इमेज को पढ़कर उन्हें डिजिटल फॉर्मेट में कन्वर्ट करके कंप्यूटर में इनपुट देने का काम करता है।

Microphone: माइक्रोफोन जिसे आम तोर पर केवल माइक भी बोला जाता है, यह एक वैसा इनपुट डिवाइस है जो साउंड के रूप में इनपुट लेकर उसे डिजिटल सिग्नल में बदलकर कंप्यूटर देने का काम करता, इसका इस्तेमाल साउंड रिकॉर्डिंग, कम्युनिकेशन इत्यादि के लिए किया जाता है।

Gamepad: गेमपैड वीडियो गेम खेलने के लिए एक इनपुट डिवाइस होता है। इसमें आम तौर पर बटन और जॉयस्टिक लगे होते हैं जो यूजर्स को गेम में मूवमेंट और एक्शन को कंट्रोल करने की अनुमति देते हैं।

Trackball: ट्रैकबॉल माउस की तरह ही एक पॉइंटिंग डिवाइस है जिसमे एक बॉल लगे होते है जिसको रोटेट करने पर स्क्रीन पर मोजूद पॉइंटर मूवमेंट करता है, इसका इस्तेमाल माउस के सामान ही होता है।

Stylus Pen: यह एक कलम की तरह दिखने वाला सहायक इनपुट उपकरण है जिसका इस्तेमाल टचस्क्रीन पैनल और ग्राफ़िक टेबलेट पर सटीक रूप से लिखने, आरेखित करने या इंगित करने के लिए किया जाता है।

Graphic Tablet: ग्राफिक्स टैबलेट एक वैसा इलेक्ट्रॉनिक इनपुट डिवाइस है जिसपर स्टाइलस पेन की मदद से कोई भी डिजिटल ड्राइंग, पेंटिंग इत्यादि बनाने का काम किया जाता है।

Barcode Reader: बारकोड रीडर भी एक इनपुट डिवाइस है जो बारकोड को रीड करके उससे इनफार्मेशन निकलकर कंप्यूटर को इनपुट के रूप में देने का काम करता है।

Biometric Scanner: बायोमेट्रिक स्कैनर का इस्तेमाल फिंगरप्रिंट, आइरिस और अन्य शारिक विशिष्टताओं को रीड करने के लिए किया जाता है। यह हमारे फिंगरप्रिंट या आइरिस से यूनिक पहचान लेकर उसका एक यूनिक कोड बनाने का काम करता है, जिसे कंप्यूटर में इनपुट लेकर उसका इस्तेमाल यूनिक प्रमाणीकरण या पहचान के लिए किया जाता है।

Light Pen: लाइट पेन एक पॉइंटिंग डिवाइस है जो स्क्रीन पर एक लाइट स्पॉट के जरीये कर्सर को कंट्रोल करता है।

Midi Keyboard: मिडी कीबोर्ड एक Musical Instrument है जो संगीत प्रोडक्शन के लिए इस्तेमाल किया जानेवाला इनपुट डिवाइस है। Organ, Piano इसके उदहारण है।

Web Camera: वेबकैम एक डिजिटल वीडियो डिवाइस है जो विडियो, छवियों को रिकॉर्ड करने का काम करता है। इसका मुख्य कार्य चित्रों को और छवियों को रिकॉर्ड करके कंप्यूटर को इनपुट देना होता है।

ये सभी कुछ आम इनपुट डिवाइस के प्रकार हैं जिसका इस्तेमाल यूजर अपने-अपने हिसाब से कंप्यूटर को इनपुट देने के लिए करता है।

Read Also:→

Conclusion (निष्कर्ष):
फ्रेंड्स हमने इस आर्टिकल में इनपुट डिवाइस के ओवरव्यू के बारे में बताने की कोशिश की है और हमें उम्मीद है की हमारे द्वारा इनपुट डिवाइस के बारे लिखी इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप अच्छी तरह जान गए होंगे की इनपुट डिवाइस क्या होता है और यह कितने प्रकार के होते है, फिर भी किसी प्रकार की कोई कंफ्यूजन रह गयी हो तो कमेंट के माध्यम से बेझिझक पूछ सकते है। यह आर्टिकल आपको कैसी लगी इसकी फीडबैक कमेंट के माध्यम से जरुर दें क्योंकि आपकी फीडबैक ही हमें यह जानने में सहायता करती है की आर्टिकल की गुणवत्ता कैसी है और हम आपके सामने कैसी आर्टिकल प्रस्तुत कर पा रहे है। साथ ही अगर यदि यह आर्टिकल आपको पसंद आई हो तो अपने सोशल हैंडल पर शेयर। इसी प्रकार की कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी से सम्बंधित आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए Comtechinhindi.IN से जुड़े रहें….धन्यवाद !

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Bottom Post Ad


Comtechinhindi.IN से जुड़े रहने के लिए नीचे दिए गए "JOIN" बटन को दबाकर टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन करें !

telegram join button