आइये जानते है नोटपैड क्या होता है? What is notepad in hindi?
नोटपैड क्या है? Notepad Kya Hai?
नोटपैड एक Text Editor प्रोग्राम है जो माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ Inbuilt आते है। यह एक साधारण टेक्स्ट एडिटर है जिसका उपयोग मुख्य रूप से कोई साधारण Note लिखने, पढ़ने तथा एडिट करने के लिए किया जाता है।
वैसे यह एक साधारण टेक्स्ट एडिटर है पर बहुत ही उपयोगी है क्योंकि इसका इस्तेमाल केवल टेक्स्ट एडिटिंग तक ही सिमित नहीं है बल्कि इसका इस्तेमाल कोडिंग करने के लिए या कोड एडिट करने के लिए भी किया जा सकता है, हालाँकि इसमें कोडिंग करने के लिए या कोड एडिट करने के लिए कोई विशेष टूल, फंक्शन इत्यादि नहीं दिए होते है फिर भी जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
Notepad पर कार्य करना बहुत ही आसान है खास करके Beginner के लिए क्योंकि इसमें लिखे जा रहे Notes को Format करने के लिए कुछ ज्यादा Function तथा Tool नहीं होते है इसलिए इसमें ज्यादा उलझने नहीं होती है और शुरुवात करना आसान होता है साथ ही यह एक Light Waight Program होता है जिस कारण यह एक साधारण कंप्यूटर पर भी बड़े ही आसानी से Run होते है।
नोटपैड विंडो के एलिमेंट? Notepad window elements in hindi?
Title Bar: यह पूरी विंडो के सबसे ऊपर होता है जिसपर File का नाम Show होता है, By Default इसका नाम Untitled-Notepad शो करता है।Program Window Control: यह Title Bar के Right Side में होता है जिसमे Minimize, Maximize/Restore तथा Close बटन होते है, जिसकी सहायता से Notepad Window को छोटा, बड़ा या क्लोज किया जाता है।
Scroll Bar: यह नोटपैड विंडो के साइड में एक स्लाइडर की तरह होता है जिसका काम बड़ी फाइल को ऊपर-निचे या लेफ्ट-राईट स्क्रॉल करना होता है।
Text Area: यह पूरी खाली एरिया होता है जिसमे Text की छपाई होती है अर्थात जब भी हम कुछ टाइप करते है तो इसी एरिया में दिखाई देता है।
नोटपैड के उपयोग? Usage of notepad in hindi?
नोटपैड के उपयोग की बात करें तो इसके निम्नलिखित उयोग है जैसे:-- Plan Txet Note File बनाने के लिए....
- Plain Text File पढ़ने के लिए....
- Text File Edit करने के लिए....
- साधारण Coding के लिए....
- Code एडिट करने के लिए किया जाता है....
- Batch file इत्यादि बनाने के लिए....
नोटपैड का Executable File Name क्या होता है?
नोटपैड का Executable File Name, notepad.exe होता है।Notepad File का Extension क्या होता है?
Notepad File का Extension, .txt होता है।नोटपैड की विशेषताएं? Advantage of notepad in hindi?
- यह एक लाइट-वेट प्रोग्राम है जिस कारण यह किसी भी लो-कॉन्फ़िगरेशन कंप्यूटर पर भी आसानी से रन हो सकती है....
- इसको अलग से अपने कंप्यूटर सिस्टम पर इनस्टॉल करने की जरूरत नहीं पड़ती है बल्कि यह ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ही इनबिल्ट आते है....
- इसको सीखना बहुत ही आसान होता है जिस कारण छोटे बच्चे को भी टेक्स्ट एडिटर के बारे में जानकारी यहीं से दी जाती है....
- इसपर कोडिंग भी किया जा सकता है क्योंकि यह कई तरह के फाइल फॉर्मेट को ओपन और अलग-अलग एक्सटेंशन के साथ सेव करने की अनुमति देता है....
- नोटपैड पर ASCII, UTF-8 और UTF-16 में एन्कोड किए गए टेक्स्ट को पढ़ा और लिखा जा सकता है....
- नोटपैड पर साधारण टेक्स्ट डॉक्यूमेंट भी तेयार किया जा सकता है जिसको जरुरत पड़ने पर कॉपी करके किसी दुसरे वर्ड प्रोसेसर प्रोग्राम पर ले जाकर अच्छी तरह फोर्मेटिंग किया जा सकता है....
नोटपैड ओपन कैसे करें? How to open notepad in hindi?
Windows OS आधारित कंप्यूटर में नोटपैड ओपन करने के कई तरीके है जिनमे से यहाँ तीन मुख्य तरीके के बारे में बताया जा रहा है....Method First:-
- सबसे पहले Start Button पर क्लिक करके All Program में जाएँ....
- फिर Accessories में जाएँ....
- यहाँ Notepad पर क्लिक करें....उसके बाद Notepad Open हो जायेगा।
- अपने कीबोर्ड पर Windows+R बटन दबाकर Run Command Box ओपन करें....
- यहाँ टाइप करें notepad. exe फिर OK पर क्लिक कर दें....उसके बाद Notepad Open हो जायेगा।
- Windows Search Bar में जाएँ और यहाँ टाइप करें Notepad....
- उसके बाद आपके Search List में सबसे ऊपर Notepad दिखाई देगी, उसपर क्लिक कर दें....उसके बाद आपका Notepad Open हो जायेगा।
निष्कर्ष:
बहुत बढ़िया
ReplyDeleteAap bahot aacha se noteped ko bataye ho
ReplyDeleteवेरी वरी नाइस
ReplyDeleteNote pad me kya kya karna hota hai
ReplyDelete