Type Here to Get Search Results !

प्रोसेसर कोर क्या होता है? Processor core kya hota hai? यहाँ जाने?

आइये जानते है प्रोसेसर में कोर क्या होता है? What is core in processor? बिल्कुल आसान शब्दों में?

फ्रेंड्स जब भी कोई कंप्यूटर, मोबाइल जैसे कम्प्यूटेशनल डिवाइस के स्पेसिफिकेशन या कॉन्फ़िगरेशन की बात करता है तो एक शब्द हमलोगों अवश्य ही सुनने को मिलता है वो शब्द है Core जो CPU से सम्बंधित है, और जब Core की बात आती है इससे जुड़े और भी शब्द सुनने को मिलता है जैसे- Dual Core, Quad Core, Octa Core Etc.

पर क्या आपको पता है कि ये Core होता क्या है, क्या है ये Dual Core, Quad Core, Octa Core जैसे टर्म, अगर हाँ तो अच्छी बात है अगर नहीं तो अभी आप जाननेवाले है क्योंकि आज हमलोग इस टॉपिक में CPU Core के बारे में विस्तार से चर्चा करने जा रहे है, तो आइये आगे बढ़ते है टॉपिक की ओर....

CPU Core के बारे में जानने से पहले हमलोग संक्षेप में जान लेते है CPU क्या होता है:- CPU जिसे Central Processing Unit कहा जाता है यह हमारे कंप्यूटर, मोबाइल जैसे कम्प्यूटेशनल डिवाइस में पाए जानेवाला एक ऐसा हार्डवेयर पार्ट होता है जो Data Processing करने का काम करता है इसलिए इसे Processor या Microprocessor भी कहा जाता है।

CPU ठीक हमारे मस्तिष्क की तरह कार्य करता है जिस प्रकार हमारा मस्तिष्क सोचने, समझने, निर्णय लेने का कार्य करता है ठीक उसी तरह CPU भी सभी तरह की कम्प्यूटेशनल डिवाइस में यूजर के द्वारा दिए कमांड के आधार पर सोचने, समझने और निर्णय लेने का कार्य करता है इसलिए CPU को Brain Of Computer (कंप्यूटर का दिमाग) भी कहा जाता है।

जब भी हम अपने कंप्यूटर या मोबाइल (कम्प्यूटेशनल डिवाइस) में कोई कमांड देते है तो कमांड के अनुकूल आगे क्या ऑपरेशन होना है वह CPU की ही जिम्मेदारी होती और CPU ही करवाता है। जैसे- जब हमें कोई वीडियो चलाना होता है तो हम केवल उसपर क्लिक करते है और वो वीडियो चलने लगता है, यहाँ होता कुछ ये है कि जब हम वीडियो पर क्लिक करते है तो CPU के पास कमांड जाता है कि वीडियो प्ले करना है और CPU उस वीडियो को प्ले कर देता है।

अब ये कार्य सीपीयू कितनी जल्दी से कर सकता है वह सीपीयू पर निर्भर करता है। CPU जितनी ज्यादा Powerful होगी, उसमे जितनी ज्यादा Core की संख्यां होगी कार्य भी उतनी तेजी से होगी, इसलिए हमारे सभी प्रकार के कम्प्यूटेशनल डिवाइस में CPU यानि Processor का Powerful होना बहुत ही जरुरी है।

प्रोसेसर कोर क्या होता है?
Processor core kya hota hai

CPU Chip का वह वास्तविक भाग जो कम्प्यूटेशनल टास्क को पूरा करने का काम करता है उसे Processor Core कहा जाता है। किसी Processor के अंदर Core ही होता है जो वास्तविक में Data को Process करने का काम करता है। प्रोसेसर का हर एक Core एक Individual CPU होता है, यही कारण है कि जिन प्रोसेसर में कोर की संख्यां ज्यादा होती है वह उतनी ज्यादा फ़ास्ट होती है।

एक Processor में एक से अधिक Core भी हो सकते है।

जिस Processor के अन्दर केवल एक Core रहता है उसे Single Core Processor कहा जाता है और जिस Processor के अन्दर एक से ज्यादा Core लगे होते है उसे Multi Core Processor कहा जाता है। हालाँकि एक से ज्यादा Core वाले Processor को कोर की संख्यां के आधार पर Categorized किया गया है जैसे- Dual Core, Quad Core, Hexa Core, Octa Core.

प्रोसेसर कोर के कार्य?

प्रोसेसर कोर के कार्य की बात करें तो हम सभी अब तक जान चुके है कि प्रोसेसर का Core एक-एक इंडिविजुअल CPU है जो प्रोसेसर की वास्तविक टास्क को पूरा करने का काम करता है।

ऐसे में CPU की कार्य की बात करें या Core की दोनों एक ही होगा, हम सभी जानते है कि CPU किसी भी कम्प्यूटेशनल डिवाइस का सबसे महत्वपूर्ण पार्ट होता है जिसका मुख्य काम होता है यूजर के द्वारा दिए गए इंस्ट्रक्शन (Input) के आधार पर मैथमेटिकल अथवा लॉजिकल गणना करके Output प्रदान करना अर्थात डाटा प्रोसेसिंग करना।


मल्टी-कोर प्रोसेसर क्या होता है?

जिस CPU Chip के अंदर एक से ज्यादा Core होते है Multi Core Processor कहा जाता है। मल्टी-कोर प्रोसेसर की ताकत सिंगल कोर प्रोसेसर की तुलना में बहुत ही ज्यादा होती है क्योंकि इसमें एक ही Chip के अन्दर कई Core हो सकते है और प्रत्येक Core एक Special (Individual) CPU है। जो Parallelly एक साथ मिलकर किसी भी काम को करते है, इसलिए मल्टी-कोर प्रोसेसर वाले Devices की स्पीड भी हमें अच्छी देखने को मिलती है । मल्टी-कोर प्रोसेसर मल्टीटास्किंग सिचुएशन को बड़े ही आसानी से हैंडल करने की ताकत रखता है। जितने भी High End कंप्यूटर, स्मार्टफोन इत्यादि होते है उसमें आज-कल मल्टी-कोर प्रोसेसर ही लगे होते है।

प्रोसेसर कोर कितने प्रकार के होते है?

किसी एक प्रोसेसर चिप में लगे Core की संख्यां के आधार पर ही कोर के अलग-अलग प्रकारों को बनाया गया है जैसे:-

Single Core:

जिस प्रोसेसर चिप के अन्दर केवल 1 Core होते है उसे Single Core कहा जाता है, ऐसे प्रोसेसर को Single Core Processor कहा जाता है।

Dual Core:

जिस प्रोसेसर चिप के अन्दर 2 Core होते है उसे Dual Core कहा जाता है, ऐसे प्रोसेसर को Dual Core Processor कहा जाता है।

Quad Core:

जिस प्रोसेसर चिप के अन्दर 4 Core होते है उसे Quad Core कहा जाता है, ऐसे प्रोसेसर को Quad Core Processor कहा जाता है।

Hexa Core:

जिस प्रोसेसर चिप के अन्दर 6 Core होते है उसे Hexa Core कहा जाता है, ऐसे प्रोसेसर को Hexa Core Processor कहा जाता है।

Octa Core:

जिस प्रोसेसर चिप के अन्दर 8 Core होते है उसे Octa Core कहा जाता है, ऐसे प्रोसेसर को Octa Core Processor कहा जाता है।

Deca Core:

जिस प्रोसेसर चिप के अन्दर 10 Core होते है उसे Deca Core कहा जाता है, ऐसे प्रोसेसर को Deca Core Processor कहा जाता है।


Conclusion (निष्कर्ष):
फ्रेंड्स अब सायद आप लोगों को पता चल गया होगा कि प्रोसेसर कोर क्या होता है और हमें उम्मीद है की यह आर्टिकल आपके लिए काफी हेल्पफुल रही होगी। यह आर्टिकल आपको कैसी लगी इसकी फीडबैक कमेंट के माध्यम से जरुर दें, साथ ही अगर यदि यह आर्टिकल आपको पसंद आई हो तो अपने फ्रेंड सर्किल में अधिक से अधिक शेयर करें। इसी तरह की और भी कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी से संबंधित आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए Comtechinhindi.IN से जुड़े रहें। धन्यवाद!
Tags

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. THANKS FOR YOUR KIND INFORMATION ............

    ReplyDelete

Top Post Ad

Bottom Post Ad


Comtechinhindi.IN से जुड़े रहने के लिए नीचे दिए गए "JOIN" बटन को दबाकर टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन करें !

telegram join button